29 सितंबर 2014 - 18:40
वाइट हाउस की सुरक्षा की पोल खुली।

यह तो आप जानते ही हैं कि अमरीका में स्थित वाइट हाउस पूरे विश्व के ध्यान का केन्द्र है इसके बावजूद इसकी सुरक्षा की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह लगते रहते हैं।

अबनाः यह तो आप जानते ही हैं कि अमरीका में स्थित वाइट हाउस पूरे विश्व के ध्यान का केन्द्र है इसके बावजूद इसकी सुरक्षा की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह लगते रहते हैं। एक व्यक्ति ने वाइट हाउस के सामने अपनी कार खड़ी की, पिस्तौल निकाला और पिस्तौल का रुख़ वाइट हाउस की ओर करके फ़ाएरिंग की। आश्चर्य इस बात का है कि इस घटना की सूचना सुरक्षा एजेन्सियों को चार दिन के बाद हुई। गोली चलाने की यह घटना नवंबर 2011 की है।
एक सशस्त्र व्यक्ति ने अपनी काले रंग की कार वाइट हाउस के दक्षिणी भाग में रोकी। फिर उसने अपनी पिस्टल से फाएर किये। चलाई जाने वाली गोलियों में से एक, 700 ग़ज की दूरी पर वाइट हाउस मे जाकर लगी। एक गोली दूसरे फ़्लोर पर खिड़की से गुज़र गई। उस रात राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी शहर से बाहर गए हुए थे हालांकि उनकी बेटी उस समय प्रेज़ीडेंट हाउस में मौजूद थी। फ़ाएरिंग के साथ ही सुरक्षा गार्ड सतर्क हो गए किंतु कोई जवाबी कार्यवाही नहीं की गई। सुरक्षा पर तैनात अधिकारी ने रेडियो पर यह संदेश दिया कि यह संभवतः किसी वाहन के साइलेंसर से निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज़ थी।
इस प्रकार सुरक्षा अधिकारियों ने इसे एक सामान्य घटना दर्शाया किंतु उन्हें चार दिनों के बाद फाएरिंग की घटना का पता चला। बाद में एक सफाई कर्मचारी ने देखा कि वाइट हाउस के एक कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और दीवार का कुछ प्लास्टर उखड़ा हुआ है। एक अमरीकी समाचारपत्र के अनुसार इस घटना पर गुप्तचर विभाग और वाइट हाउस के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।